प्रमोद भगत ने आज टोकयो पैरालंपिक में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह गोल्ड मेडल बैडमिंटन के थ्रू जीता है। इंडिया के लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि इंडिया के थैली में आज 2 गोल्ड मेडल आए हैं। एक गोल्ड मेटल इंडिया के थैली में आया है जो आज सुबह मनीष नरवाल ने जीता।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने सिंगल्स के एसएल3 क्लास के फाइनल मुकाबले को जीतकर देश को इस खेल में पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। प्रमोद फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से मात देकर पैरालंपिक में भारत की तरफ से मेडल जीतने वाले पहले बैडमिंटन खिलाड़ी बने।
बता दें कि पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन को पहली बार शामिल किया गया है। इससे पहले मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग के P4मिक्सड 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। पैरालंपिक 2020 में यह भारत का 16वां मेडल है।
उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में चार गोल्ड समेत 45 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं । बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में पिछले आठ साल में उन्होंने दो गोल्ड और एक सिल्वर जीते । 2018 पैरा एशियाई खेलों में उन्होंने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता था।उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में चार गोल्ड समेत 45 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं । बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में पिछले आठ साल में उन्होंने दो गोल्ड और एक सिल्वर जीते । 2018 पैरा एशियाई खेलों में उन्होंने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता था।


0 Comments