Realme ने पिछले साल इस फोन को लॉन्च किया था लेकिन इस बार कंपनी इसे नए अपग्रेड के साथ लेकर आई है. फोन में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं वहीं मार्केट में मौजूद पहले से सस्ते डिवाइस को ये फोन कड़ी टक्कर दे सकता है.
6 हजार की रेंज में Realme ने लॉन्च किया ये जबरदस्त फीचर वाला फोन, इस फोन को आप Realme इन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं कई स्मार्टफोन्स छूट सकते हैं पीछे Realme C11 2021 को इस बार नए अवतार में पेश किया गया है
फोन पर ऑफर
Realme C11 कई सारे ऑफर्स के साथ आता है लिस्ट में 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड Cashback भी मिलता है जिसे आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर ले सकते हैं वहीं अगर आप SBI मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड से पहली बार ट्रांजैक्शन करेंगे तो आपको 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी इसके अलावा आप बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको फर्स्ट टाइम 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी इसके अलावा आपको दूसरे कार्ड्स पर भी छूट मिलेगी इसके अलावा ग्राहक गूगल नेस्ट मिनी और गूगल नेस्ट हब को 1999 रुपए और 5999 रुपए में खरीद सकते हैं.
फोन के फीचर्स
Realme C11 2021 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो मिनी ड्रॉप नॉच के साथ आता है वहीं इसमें आपको 20:9 का स्क्रीन ऑस्पेक्ट रेशियो मिलता है तो वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.5 प्रतिशत है फोन में ऑक्टा कोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6gGHz Arm कॉर्टेक्स A55 प्रोसेसर आर्किटेक्चर के साथ आता है फोन एंड्रॉयड 11 आधारित रियलमी UI GO एडिशन पर काम करता है कैमरे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है तो वहीं ये 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है |

0 Comments