10 हजार रुपये से कम के 5G स्मार्टफोन | Realme की बड़ी तैयारी ला रहा 10,000 से कम के 5G Phone |

 

Realme अगले साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बुधवार को एक वेबिनार में बताया कि कंपनी साल 2022 में 10 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही सेठ ने यह भी कहा कि भविष्य में 15 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत में आने वाले सभी रियलमी स्मार्टफोन 5G से लैस होंगे। 



🔶 सभी वर्ग के यूजर्स तक 5G पहुंचाने का टारगेट

रियलमी ने भारत में अपने 5G सफर की शुरुआत पिछले साल रियलमी X50 Pro 5G के साथ की थी। कंपनी ने बीते दिनों अपने 5G स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो में रियलमी 8 5G, नारजो 30 प्रो 5G और रियलमी X7 मैक्स 5G के साथ कुछ और डिवाइसेज को जोड़ा है। सेठ ने कहा कि कंपनी ने इस साल भारत में 5G लीडर होने का टारगेट सेट किया है और कंपनी की कोशिश है कि यह टेक्नॉलजी सभी वर्ग के यूजर्स तक पहुंच सके।

🔶 अगली तिमाही में होगी रियलमी GT सीरीज की एंट्री

सेठ ने बताया कि कंपनी अगली तिमाही में रियलमी GT सीरीज को भारत में अपनी 5G स्ट्रैटिजी के तहत लॉन्च करने पर विचार कर रही है। खास बात है कि इस सीरीज में एक नहीं, बल्कि कई मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी GT 5G को कंपनी ने मार्च में चीन में लॉन्च किया था। इसके बाद इस फोन को जून में यूरोप, पोलैंड, रूस, स्पेन और थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में रियलमी GT नियो और नियो फ्लैश भी आते हैं। आने वाले दिनों में कंपनी Realme GT Master Edition नाम से एक नई सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। 

🔶 ला सकती है 7500 रुपये का 5G फोन

रियलमी GT सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपनी नारजो सीरीज में नए 5G स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च कर सकती है। पिछले महीने इस सीरीज में पहले 5G स्मार्टफोन रियलमी नारजो 30 5G की एंट्री हुई थी। रियलमी ने इस साल की शुरुआत में वादा किया था कि वह भारत में 30 हजार रुपये से ऊपर के सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन्स का एक पोर्टफोलियो तैयार करेगी।

THANK YOU........


Post a Comment

0 Comments